Friday, 30 July 2021

शनि राहु योग और उपाय

शुभ प्रभात  Happy Saturday
31 जुलाई 2021

आज  शनिवार है और दिन राहु का, राहु प्रधान दिन इसलिए क्योंकि आज के दिन का अंक है 4,  राहु और शनि के योग को बड़ा ही विध्वंसक माना जाता है। किसी भी रूप में ये दोनो जुड़ जाए तो विस्फोटक अर्जन उत्पन्न करते है और उसका सही उपयोग हो तो सकारात्मक अन्यथा बड़े नकारात्मक परिणाम सामने आते है, तो क्यों ना राहू और शनि को मजबूत करने की ही बात की जाए, विद्वान ज्योतिषियों और अध्यात्म के जानकारों द्वारा बताए गए उपायों के भी गहरे मतलब होते है जो इन्हें समझ कर कर ले उनके बहुत से दोष कट जाते है।

वर्तमान में पैदा हुए अवरोध और समस्याओं का सीधा और गहरा संबंध पूर्व एवं वर्तमान जन्म के कर्ज और कर्म से होता है, ये योग भी कुंडली में ऐसे ही किसी संबंध से जन्म लेता है, ऐसे योग महत्वाकांक्षा और ऊर्जा देते है परंतु नकारात्मक ग्रहों के होने से विवेक शून्य कर देते है ताकि जातक महत्वाकांक्षा की प्राप्ति में ये भूल जाए की इस प्राप्ति के नुकसान क्या है।

अवश्य ही ये योग कोई कर्ज की तरफ संकेत देते है और उनके उपाय में कर्ज चुकाने में ही छुपे है उदाहरण के लिए परिस्थिति विशेष में बताया गया ज्योतिषीय उपाय की शनिवार के दिन अस्पताल में जा कर जरूरतमंदों को भोजन और औषधीय वितरित करना या आर्थिक मदद मुहैया कराना,  अवश्य ही  इस साधारण से दिखने वालें उपाय में विद्वान ने जातक के अस्पताल जाने के चक्कर और दवाइयों पर खर्च दिख रहे थे अतः परेशानियों को इस तरह कम करने की सलाह दी गई।

आज के युग में हम सब की कमाई में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दिल दुखा कर या गलत तरीके से कमाया धन शामिल होता है, कई बार हम जाने अनजाने बिना मेहनत का धन भी लालच वश अर्जित कर लेते है जिस पर हमारा अधिकार नही होता, ये सारा अर्जित धन ब्याज सहित नुकसान होना तय है, अतः समाजसेवा या दूसरों की मदद के रूप में किए उपाय ग्रह दोष दूर करने में भी सहायक हो सकते है। उपाय छोटे या बड़े नहीं होते एक पेड़ रोपित करना भी बड़ा उपाय है क्योंकि अपने जीवन काल में ये पेड़ न जाने कितने लोगो को धूप बारिश से बचाएगा या पंछियों को आसरा देगा, इसीलिए शनि राहु के लिए पीपल या नीम पीपल, बरगद की त्रिवेणी रोपित की जानी चाहिए ,ये तीनो ना सिर्फ देव वृक्ष है बल्कि पर्यावरण के लिए भी बहुत उपयोगी है।

कुंडली में कमजोर शनि वालों को अवसर ढूंढना होंगे, अवरोध भी आयेंगे पर बजाए इसके की के हार मान कर चुप बैठे आवश्यक है मदद मांग रहे हर व्यक्ति को उपलब्ध हो और कुछ नही तो अपनी बातो और आप उसके साथ है इस आश्वासन  से कमजोर का मनोबल बढ़ा कर उनकी इच्छाशक्ति जागृत रखे।

ज्योतिष एवं अन्य प्रेरणादाई विषयो पर जानकारी प्राप्त करने हेतु नीचे दिए गए  पर मैसेज दे कर  व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े।

फॉरवर्ड अवश्य करे

पंकज उपाध्याय
9753000001

मानसिक अवसाद का बढ़ता जाल


मानसिक अवसाद का बढ़ता जाल - जिम्मेदार कौन?

आज से अधिक से अधिक दो दशक पहले क्या कभी किसी ने सोचा था कि डिप्रेशन अर्थात मानसिक अवसाद क्या होता है, विदेशियों को होने वाला ये रोग हमारे देश में कैसे आ गया? आज तो ये संक्रामक रोग की तरह तेजी से बढ़ रहा है और देश का नौन्नीहाल ,जिसके कंधो पे पूरे देश का बोझ है वो छोटी छोटी बातो पर मानसिक अवसाद का शिकार हो गलत कदम उठा रहा है।

दरअसल इसका जिम्मेदार हमारा समाज यानी  हम सब है, आधुनिकता और विलासिता की दौड़ में आगे बढ़ते हुए हमने कब अपने बच्चो को आपसी प्रतियोगिता में ऐसा झोंक दिया की वो अपने सगे ,संबंधियों और अत्यंत निकट के रिश्तों में भी प्रतियोगिता में लग गए, इस प्रतियोगिता के लिए मानसिक रूप से तैयार करने हेतु हमने बचपन से उन्हें सुख और सुविधाओ के मोह जाल में बांधा, अच्छे से अच्छा बेडरूम, फोन, गाड़ी ,कपड़े और वो सारी सामग्री जो उसे उनका गुलाम और मानसिक रूप से कमजोर बना सकती थी, पुरानी पीढ़ी को बचपन से हरकुछ बांटना सिखाया जाता था, कपड़े , बड़े भाई बहन की अध्ययन सामग्री छोटो को, साइकिल ,यहां तक कि भोजन भी साथ बैठ के खाना सिखाया जाता था और सब लड़ते झगड़ते बड़े होते थे, मजाक मजाक में एक दूसरे को पीटना और नीचा दिखाना सहन शक्ति को बढ़ाता था।

माता पिता भी बच्चो को अपना गुस्सा निकलने हेतु कभी भी छोटी मोटी गलती पर हाथ साफ कर दिया करते थे, बच्चो के गुस्सा करने और बहस करने पर डबल प्रसाद मिलता था, इससे बच्चो में  जाने अंजाने  संघर्ष करने की शक्ति विकसित होती थी जो बड़े होने पर काम आती है, शिक्षको को भी लज्जित और अपमानित कर कुटाई का पूर्ण अधिकार था पर आज परिस्थिति ठीक विपरीत है, शिक्षको के हाथ माता पिता द्वारा बांध दिए गए है, माता पिता स्वयं बच्चो को थोड़ा सा नाराज होने पर उनकी जरूरतों को पूरा करने में लग जातें है।

दरअसल बच्चो को संयुक्त परिवार में अनौपचारिक रूप से एक विषय पढ़ाया जाता था, क्राइसेस मैनेजमेंट, जिसमे कम सुविधाओ के साथ खुश रहना, बांटने की आदत, असफल होने पर भी प्रसन्न हो संघर्ष करते रहना और बढ़ो से सीखते रहना ये सिखाया जाता था। ये विषय की क्लास अब घर में नही ली जाती जो बच्चे को वयस्क होने पर अकेला और कमजोर बना देती है, जाने अंजाने वो अपनो से प्रतियोगिता करता है और पीछे रहने पर मानसिक अवसाद से घिर जाता है।

देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को जहां लड़ना सिखाया जाता है वहीं विपरीत परिस्थितियों से कैसे बाहर आना उसके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार किया जाता है, वैसे ही हमारे होनहारों को भी किसी भी प्रकार की विपरीत अपरिस्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार रखना आवश्यक है, कई बार ये छोटे लम्हे बड़ा नुकसान दे जाते है जबकि उनसे धैर्य रख लड़ लिया जाए तो जीत हमारे सामने होती है।

कृपया अधिक से अधिक फॉरवर्ड अवश्य करे

ऐसी ही काम की बातों के लिए whatsapp ग्रुप से जुड़ने हेतु नीचे दिए नंबर पर मैसेज देवे।

पंकज उपाध्याय
9753000001

Thursday, 22 July 2021

Jupiter Transit in Capricorn गुरु का मकर राशि में भ्रमण

गुरु का मकर राशि में भ्रमण

https://youtu.be/CVwspgGfbpU

जुनून का ग्रह शुक्र


जुनून का ग्रह शुक्र

अगर कोई शुक्र के पर्यायवाची शब्द के बारे में पूछे तो एक ही शब्द निकल कर आता है जुनून, शुक्र जोश, जुनून और अग्नि का ग्रह कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी, कुंडली में जितना दूषित शुक्र उतना अधिक जोश देगा और जितना सुधरी स्थिति में रहे उतना आत्म नियंत्रण ।

जीवन में जितनी मुसीबतें होते है या यू कहे जितने लोग मुसीबतों और परेशानियों में फंसे दिखते है उसके पीछे मूल कारण निकल कर आएंगे वो दूषित शुक्र के परिणाम होंगे, अधिक से अधिक संपत्ति अर्जित करने की लालसा, विलासिता या सुख सुविधाओं के भोग की आकांक्षा और नंबर 1 पर  पहुंचने की दौड़ में सबसे आगे रहने का जोश, चाहे जोश की कमी।

शुक्र बीमारियां भी देता है, मधुमेह दूषित शुक्र का ही परिणाम होता है, इसके पीछे का कारण भी एक ही है, महत्वाकांक्षाओं और लालसा की प्राप्ति में शरीर का ध्यान नहीं देना और चिंता अधिक करना, शुक्र दूषित हो तो व्यक्ति अपने ही बारे में अधिक सोचता है वो उसे अपनो और समाज से काट देता है। दूषित शुक्र अर्थात शरीर की अग्नि कमजोर, जो पाचन को कमजोर कर व्याधियों को जन्म देती है।

गुरु की राशि मीन में आ कर शुक्र उच्च का होता है जो उसे संतुलित बनाता है, इसलिए जुनून संतुलित रहता है जो सुखी जीवन का कारण बनता है, जुनून बुरा नही परंतु उसकी दिशा परेशानी का कारण बनती है। मित्र बुध की राशि में आकर शुक्र नीच का होता है अर्थात युवा सुकुमार बुध उसकी लालसाओ का भड़काता है।

केतु जैसे ग्रह के साथ आ कर या कई परिस्थितियों में  शुक्र   अत्यंत कमजोर हो जाता है जो व्यक्ति को निस्तेज भी कर देता है व्यक्ति समाज और पारिवारिक जीवन से दूर भागता है।

शुक्र को वास्तु के दृष्टिकोण से  अग्नि तत्व का स्वामी कहा गया है क्योंकि जीवन चक्र को सुचारू चलाने के लिए अग्नि भी आवश्यक है और जोश भी , बस उसकी अधिकता पर नियंत्रण आवश्यक है।

*फॉरवर्ड अवश्य करे*

*इसी तरह की काम की बात प्राप्त करते रहने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए नंबर अपर मेसेज देवे।*

पंकज उपाध्याय
9753000001

Venus in Transit in Virgo

watch this Video to know the effects of venus transit in virgo on different sign..

Venus in Virgo

Wednesday, 16 May 2018

महालक्ष्मी अष्टकम

महालक्ष्मी अष्टकम

लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का अचूक उपाय


नमस्तेस्तु महामाये श्री पीठे सुर पूजिते!
शंख चक्र गदा हस्ते महालक्ष्मी नमोस्तुते!!
 
नमस्तेतु गरुदारुढै कोलासुर भयंकरी!
सर्वपाप हरे देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते!!
 
सर्वज्ञे सर्व वरदे सर्व दुष्ट भयंकरी!
सर्वदुख हरे देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते!!
 
सिद्धि बुद्धि प्रदे देवी भक्ति मुक्ति प्रदायनी!
मंत्र मुर्ते सदा देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते!!
 
आध्यंतरहीते देवी आद्य शक्ति महेश्वरी!
योगजे योग सम्भुते महालक्ष्मी नमोस्तुते!!
 
स्थूल सुक्ष्मे महारोद्रे महाशक्ति महोदरे!
महापाप हरे देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते!!
 
पद्मासन स्थिते देवी परब्रह्म स्वरूपिणी!
परमेशी जगत माता महालक्ष्मी नमोस्तुते!!
 
श्वेताम्भर धरे देवी नानालन्कार भुषिते!
जगत स्थिते जगंमाते महालक्ष्मी नमोस्तुते!!
 
महालक्ष्मी अष्टक स्तोत्रं य: पठेत भक्तिमान्नर:!
सर्वसिद्धि मवाप्नोती राज्यम् प्राप्नोति सर्वदा!!
 
एक कालम पठेनित्यम महापापविनाशनम!
द्विकालम य: पठेनित्यम धनधान्यम समन्वित:!!
 
त्रिकालम य: पठेनित्यम महाशत्रुविनाषम!
महालक्ष्मी भवेनित्यम प्रसंनाम वरदाम शुभाम!!

Tuesday, 15 May 2018

हनुमान चालीसा - Hanuman Chalisa

हनुमान चालीसा - Hanuman Chalisa
दोहा :
श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।
बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।। 
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।। 
चौपाई :
जय ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।
रामदूत अतुलित बल धामा।
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।
महाबीर बिक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी।।
कंचन बरन बिराज सुबेसा।
कानन कुंडल कुंचित केसा।।
हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।
कांधे मूंज जनेऊ साजै।
संकर सुवन केसरीनंदन।
तेज प्रताप महा जग बन्दन।।
विद्यावान गुनी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर।।
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।
राम लखन सीता मन बसिया।।
सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।
बिकट रूप धरि लंक जरावा।।
भीम रूप धरि असुर संहारे।
रामचंद्र के काज संवारे।।
लाय सजीवन लखन जियाये।
श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।
सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।
नारद सारद सहित अहीसा।।
जम कुबेर दिगपाल जहां ते।
कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।
राम मिलाय राज पद दीन्हा।।
तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।
लंकेस्वर भए सब जग जाना।।
जुग सहस्र जोजन पर भानू।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।
जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।
दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।
राम दुआरे तुम रखवारे।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डर ना।।
आपन तेज सम्हारो आपै।
तीनों लोक हांक तें कांपै।।
भूत पिसाच निकट नहिं आवै।
महाबीर जब नाम सुनावै।।
नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत बीरा।।
संकट तें हनुमान छुड़ावै।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।
सब पर राम तपस्वी राजा।
तिन के काज सकल तुम साजा।
और मनोरथ जो कोई लावै।
सोइ अमित जीवन फल पावै।।
चारों जुग परताप तुम्हारा।
है परसिद्ध जगत उजियारा।।
साधु-संत के तुम रखवारे।
असुर निकंदन राम दुलारे।।
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता।।
राम रसायन तुम्हरे पासा।
सदा रहो रघुपति के दासा।।
तुम्हरे भजन राम को पावै।
जनम-जनम के दुख बिसरावै।।
अन्तकाल रघुबर पुर जाई।
जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।।
और देवता चित्त न धरई।
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।
संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
जै जै जै हनुमान गोसाईं।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।
जो सत बार पाठ कर कोई।
छूटहि बंदि महा सुख होई।।
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।
होय सिद्धि साखी गौरीसा।।
तुलसीदास सदा हरि चेरा।
कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।। 
दोहा :
पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।
www.pankajupadhyay.com

How to Make mercury strong


Tuesday, 24 January 2017

Know Our Mother Cow ...


 
गाय को गौ माता ऐसे ही नहीं कहते , वैसे तो उसकी महिमा का बखान कुछ शब्दो में संभव नहीं , फिर भी जानिए  कुछ रोचक जानकारी ।

1. गौ माता जिस जगह खड़ी रहकर आनंदपूर्वक चैन की सांस लेती है ,वहां वास्तु दोष स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं ।

2. गौ माता के शरीर में तैंतीस कोटी देवी देवताओं का वास है ।

3. जिस जगह गौ माता खुशी से रभांने लगे उस देवी देवता भी  पुष्प वर्षा करते हैं , अतः उन्हें प्रसन्न करने की हरसंभव चेष्टा कीजिये ।

4. गौ माता के गले में घंटी जरूर बांधे , गाय के गले में बंधी घंटी बजने से गौ आरती होती है ।

5. जो व्यक्ति गौ माता की सेवा और पूजा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है ।

6. गौ माता के खुर्र  में नागदेवता का वास होता है , जहां गौ माता विचरण करती है उस जगह सांप बिच्छू या कोई भी विषधर जंतु नहीं आते ।

7. गौ माता के गोबर में लक्ष्मी जी का वास होता है और उसको कंडे को जलने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है ।

8. गौ माता के मुत्र में गंगाजी का वास होता है ।

9. गौ माता के गोबर से बने उपलों का रोजाना घर दूकान मंदिर परिसरों पर धुप करने से वातावरण शुद्ध होता है सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, नियमित उनमे अग्नि प्रजवलित कर गौ घी से हवन करने से समृद्धि बढ़ती है और समस्या संकट का नाश होता है ।

10. गौ माता के एक आंख में सुर्य व दूसरी आंख में चन्द्र देव का वास होता है ।

11. गाय इस धरती पर साक्षात देवता है ।

12. गौ माता अन्नपूर्णा देवी है ,कामधेनु है और समस्त मनोकामना पूर्ण करने वाली है ।

13. गौ माता के दुध मे सुवर्ण तत्व पाया जाता है जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है ।

14. गौ माता की पूंछ में हनुमानजी का वास होता है । किसी व्यक्ति को बुरी नजर हो जाये तो गौ माता की पूंछ से झाड़ा लगाने से नजर उतर जाती है ।

15. गौ माता की पीठ पर एक उभरा हुआ कुबड़ होता है । उस कुबड़ में सूर्य केतु नाड़ी होती है । रोजाना सुबह आधा घंटा गौ माता की कुबड़ में हाथ फेरने से रोगों का नाश होता है ।

16. गौ माता का दूध अमृत है।

17. गौ माता धर्म की धुरी है,  गौ माता के बिना धर्म कि कल्पना नहीं की जा सकती, उनकी परिक्रमा मात्र से ही सभी तीर्थो का पुण्य मिलता है ।

18. गौ माता जगत जननी है।

19. गौ माता पृथ्वी का रूप है।

20. गौ माता सर्वो देवमयी सर्वोवेदमयी है । गौ माता के बिना देवों वेदों की पूजा अधुरी है ।

21. एक गौ माता को चारा खिलाने से तैंतीस कोटी देवी देवताओं को भोग लग जाता है ।

22. गौ माता से ही मनुष्यों के गौत्र की स्थापना हुई है ।

23. गौ माता चौदह रत्नों में एक रत्न है ।

24. गौ माता साक्षात् मां भवानी का रूप है ।

25. गौ माता के पंचगव्य के बिना पूजा पाठ हवन सफल नहीं होते हैं ।

26. गौ माता के दूध, घी, मख्खन, दही, गोबर ,गोमुत्र से बने पंचगव्य हजारों रोगों की दवा है , इसके सेवन से असाध्य रोग मिट जाते हैं ।

27. गौ माता को घर पर रखकर सेवा करने वाला सुखी आध्यात्मिक जीवन जीता है , उनकी अकाल मृत्यु नहीं होती ।

28. तन मन धन से जो मनुष्य गौ सेवा करता है, वो वैतरणी गौ माता की पुछ पकड कर पार करता है। उन्हें गौ लोकधाम में वास मिलता है ।

28. गौ माता के गोबर से ईंधन तैयार होता है ।

29. गौ माता सभी देवी देवताओं मनुष्यों की आराध्य है, इष्ट देव है ।

30. साकेत, स्वर्ग ,इन्द्र, लोक से भी उच्चा गौ लोक धाम है।

31. गौ माता के बिना संसार की रचना अधुरी है ।

32. गौ माता में दिव्य शक्तियां होने से संसार का संतुलन बना रहता है ।

33. गाय माता के गौवंशो से भूमि को जोत कर की गई खेती सर्वश्रेष्ट खेती होती है ।

34. गौ माता जीवन भर दुध पिलाने वाली माता है । गौ माता को जननी से भी उच्चा दर्जा दिया गया है ।

35. जहां गौ माता निवास करती है वह स्थान तीर्थ धाम बन जाता है ।

36. गौ माता कि सेवा परिक्रमा करने से सभी तीर्थो के पुण्यों का लाभ मिलता है ।

37. जिस व्यक्ति के भाग्य की रेखा सोई हुई हो तो वो व्यक्ति अपनी हथेली में गुड़ को रखकर गौ माता को जीभ से चटाये गौ माता की जीभ हथेली पर रखे गुड़ को चाटने से व्यक्ति की सोई हुई भाग्य रेखा खुल जाती है ।

38. गौ माता के चारो चरणों के बीच से निकल कर परिक्रमा करने से इंसान भय मुक्त हो जाता है ।

39. गाय माता आनंदपूर्वक सासें लेती है; छोडती है । वहां से नकारात्मक ऊर्जा भाग जाती है और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है जिससे वातावरण शुद्ध होता है ।

40. गौ माता के गर्भ से ही महान विद्वान धर्म रक्षक गौ कर्ण जी महाराज पैदा हुए थे ।

41. गौ माता की सेवा के लिए ही इस धरा पर देवी देवताओं ने अवतार लिये हैं ।

42. जब गौ माता बछड़े को जन्म देती तब पहला दूध बांझ स्त्री को पिलाने से उनका बांझपन मिट जाता है ।

43. स्वस्थ गौ माता का गौ मूत्र को रोजाना दो तोला सात पट कपड़े में छानकर सेवन करने से सारे रोग मिट जाते हैं ।

44. गौ माता वात्सल्य भरी निगाहों से जिसे भी देखती है उनके ऊपर गौकृपा हो जाती है ।

45. गाय इस संसार का प्राण है ।

46. काली गाय की पूजा करने से नौ ग्रह शांत रहते हैं । जो ध्यानपूर्वक धर्म के साथ गौ पूजन करता है उनको शत्रु दोषों से छुटकारा मिलता है ।

47. गाय धार्मिक ; आर्थिक ; सांस्कृतिक व अध्यात्मिक दृष्टि से सर्वगुण संपन्न है ।

48. गाय एक चलता फिरता मंदिर है । हमारे सनातन धर्म में तैंतीस कोटि देवी देवता है । हम रोजाना तैंतीस कोटि देवी देवताओं के मंदिर जा कर उनके दर्शन नहीं कर सकते पर गौ माता के दर्शन से सभी देवी देवताओं के दर्शन हो जाते हैं ।

49. कोई भी शुभ कार्य अटका हुआ हो बार बार प्रयत्न करने पर भी सफल नहीं हो रहा हो तो गौ माता के कान में कहिये रूका हुआ काम बन जायेगा ।

50. जो व्यक्ति मोक्ष गौ लोक धाम चाहता हो उसे गौ व्रती बनना चाहिए ।

51. गौ माता सर्व सुखों की दातार है ।
 
 

हे मां आप अनंत ! आपके गुण अनंत ! इतना मुझमें सामर्थ्य नहीं कि मैं आपके गुणों का बखान कर सकूं ।

गौ माता की रक्षा अर्थात सृष्टि और प्राणी मात्र की रक्षा है अतः उनकी रक्षा हेतु पर्यावरण को  सहेज कर रखे , पॉलीथिन जैसी वस्तु जो उनकी मृत्यु का कारन बनती है का उपयोग न करे और कम से कम उसमे जूठन सामग्री भरकर न फेके , गौ माता को जूठा न खिलाये और उनकी सेवा करने की चेष्ठा करे।  

इस लेख को अधिक से अधिक मित्रो को फॉरवर्ड करे। 

पंकज उपाध्याय 
इंदौर 
www.pankajupadhyay.com
Whatsapp : 9753000001
 
 

Monday, 23 January 2017

Saturn Transit in Sagittarius (Dhanu Rashi)





शनि के राशि परिवर्तन (Saturn Transit in 2017) का का इंतज़ार लगभग समाप्त होने वाला है, कुछ ही दिनों में कुम्भ राशि , कर्क राशि और तुला राशि वालो के अच्छे दिन शुरू होने वाले है , सरकार कर पाए या ना कर पाए शनि देव से तो उम्मीद की ही जा सकती है, परंतु मकर राशि वालो के लिए कुछ परेशानिया बढ़ेगी और वृषभ राशि में जन्मे भी अष्टम शनि से प्रताड़ित होंगे।   26 जनवरी 2017 को सौभाग्य प्रदान करने वाले गुरु की राशि धनु में रुकावट, परेशानियों और अवरोधों का ग्रह  शनि अपना पदार्पण करने वाला है, शनि के राशि परिवर्तन से हर किसी को उम्मीद रहती है की कुछ अच्छा हो या न हो पर कम से कम इतना हो की मुश्किलो के दौर से बाहर हो जाये। (Saturn Transit in 2017)

शनि का गुरु के साथ होना या गुरु पर दृष्टि होना गुरु के फल को बाधित करता है, सुख , समृद्धि , सकारात्मकता और वृद्धि  का ग्रह गुरु संघर्ष करने वाले ग्रह की संगत में नकारात्मक परिणाम दे संघर्षशील परिस्थितियां तो पैदा करता ही है, हलाकि ये संघर्ष शील परिस्थितियां गुरु के वृश्चिक राशि के भ्रमण की तुलना में अवश्य ही  बहुत कम होंगी , वृश्चिक राशि कालपुरुष राशि चक्र की अष्टम राशि है जो की स्वयं ही बहुत नकारात्मक है, ऊपर से मंगल के स्स्वामित्व  के कारण वो शनि की शत्रु राशि हो जाती है, जंहा वृश्चिक राशि (Saturn Transit in 2017) में आ कर कर्म प्रधान और आम जनता के ग्रह शनि स्वयं असहज हो जाते है वंहा धनु राशि में आने के बाद शनि स्वयं तो सहज और सकारात्मक होंगे पर राशि स्वामी गुरु असहज होंगे, जो आर्थिक वृद्धि और समृद्धि को प्रभावीत करेंगे ।  (Saturn Transit in 2017)

शनि के ढाई साल के भ्रमण  (Saturn Transit in 2017) को महज कुछ शब्दो में बंधना  बड़ा ही मुश्किल कार्य है, क्योंकि इस भ्रमण के अलावा बहुत सी अन्य ग्रह परिस्थितियां भी रहती है जो जीवन को प्रभावित करती है , सिर्फ शनि के प्रभाव की बात करे तो भी  हर कुन्डली में शनि की स्थिति और दशाओ पर ही फल निर्भर करता है, शनि अगर कुंडली में प्रबल स्थिति में है तो समस्त दुखो और अवरोधों का नाश करता है और अगर कमजोर स्थिति में है तो संघर्ष और दुःख बढ़ाता है अतः मेरे मतानुसार हर महत्वपूर्ण भ्रमण (Saturn Transit in 2017) पर कुंडली (horoscope) विस्तृत अध्ययन ही भविष्य की सही परिस्थिति से अवगत कराता है फिर भी इस भ्रमण से हर राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा उसका अंदाज लगाया जा सकता है।  


खैर वापिस आते है अच्छे दिनों पर तो कुम्भ वालो के लिए ये भ्रमण एकादश स्थान पर होगा जो लाभ में वृद्धि करेगा , रुक धन दिलाएगा , व्यापर में वृद्धि करेगा , नए रिश्ते बनाएगा और उनसे लाभ दिलाएगा।  मित्रो, अधिकारियो और अधीनस्थों से लाभ होगा।  कुल मिला कर ये भ्रमण कुम्भ राशि वालो के लिए अत्यंत ही लाभदायक भ्रमण होगा। (Saturn Transit in 2017)

तुला राशि  (Libra) के लिए साढे साती से मुक्ति का समय होगा जो शत्रुओ पर विजय दिलाएगा, जो विरोधी  लोग लंबे समय से हावी थे वो अब पीठ दखने की स्थिति में होंगे , नए कार्यो की शुरूआत होगी और रुके कार्य निपटेंगे साथ ही हर दृष्टि कोण से सफलता और विजय प्राप्त होगी।  इन आने वाले ढाई वर्षो में यात्राओं और नए संबंधों से बहुत लाभ होगा। (Saturn Transit in 2017)

कर्क राशि ( Cancer) के लिए शनि के छठे स्थान का भ्रमण पूर्णतः लाभकारी सिद्ध होगा,  स्वास्थ्य उत्तम होगा। शरीर और मन में एक विशेष ऊर्जा का संचार होगा जो नए उपक्रम और योजनाओ को शुरू करने के लिए प्रेरित करेगी,  व्यापार में लाभ होगा और रुका धन प्राप्त होगा।  मुकदमो , वाद विवाद में और शत्रुओ पर विजय प्राप्त होगी।  धन लाभ और सामाजिक सम्मान के लिए उत्तम  समय होगा ।  शनि देव को प्रसन्न करने के सभी उपाय करे ताकि अच्छे से अच्छे फल कि प्राप्ति हो।  (Saturn Transit in 2017)

मकर राशि (Capricorn) वालो के लिए अब थोड़ा सावधानी बरतने का समय है क्योंकि वो अब शनि की साढे साती से पीड़ित होंगे, हलाकि मकर शनि के स्वामित्व की राशि है फिर भी शनि साढे साती काल में एक कठोर शिक्षक की तरह अध्यापन का कार्य तो करता ही है।  अगर जन्म कुंडली में शनि कमजोर स्थिति में है तो नए कार्य की शुरुआत न करे , जोखिम भरे कार्य करने से बचे ,अचानक धन प्राप्ति वालो व्यापारों से दूर रहे , किसी भी प्रकार की वाद विवाद से दुरी बनाये और आने वाले समय में किसी भी प्रकार के अनैतिक या ऐसा कार्य न करे जिसको करने से किसी को परेशानी हो और उसके दंड स्वरुप शनि आपको प्रताड़ित  करे। (Saturn Transit in 2017)

धनु राशि (Sagittarius) वालो के लिए अत्यंत सचेत रहने का समय है क्योंकि अब वे साढे साती के मध्यम चरण में है और शनि का भ्रमण उनकी राशि पर से ही है, साझेदारी में परेशानी , व्यापार में घाटा ,स्वास्थ्य में परेशानी, मानसिक तनाव के बढ़ने और आय में रुकावट का समय है , अगर कुंडली में शनि कमजोर है तो समस्या बढ़ेगी और अगर शनि मजबूत स्थिति में है तो परेशानिया सिमित मात्रा में होगी।   किसी भी प्रकार के जोखिम से बचे, वाद विवाद और मुकदमे को टालने की कोशिश करे, चिंता से बचे और स्वस्थ्य को उत्तम बनाने के प्रयास करे।  किसी भी प्रकार के नए उपक्रम की शुरुआत से बचने की कोशिश करे या किसी विद्वान ज्योतिषी से सलाह ले कर ही कार्य करे तो उत्तम होगा।  (Saturn Transit in 2017)

वृषभ (Taurus) राशि वालो के लिए अष्टम शनि का भ्रमण होगा जो की साढेसाती  तुल्य ही कष्टकारक होता है, इस भ्रमण से स्वास्थ्य  से सम्बंधित समस्याएं बढ़ सकती है, नकारात्मकता बनी रहेगी, रिश्तो में खटास  बढ़ेगी। व्यापार व्यवसाय में किसी भी प्रकार के जोखिम से बचने की चेष्टा करे , मुकदमे आदि से बचे अन्यथा सम्मान की हानि हो सकती है ।  जीवन को सामान्य गति से चलने दे तो लाभ में रहेंगे।  (Saturn Transit in 2017)

मेष (Aries) राशि वालो के लिए नवम भ्रमण होगा जो शनि की कृपा दिलाएगा , इस समय में दूर देशो से लाभ होगा, अपने से बड़ो से सहयोग मिलेगा और सम्मान की प्राप्ति होगी।  नौकरी और सरकारी पद पर बैठे लोगो के लिए भी ये समय उत्तम होगा।  व्यापर व्यवसाय में वृद्धि होगी और लाभ के नए अवसर उपलब्ध होंगे , जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होगा।  (Saturn Transit in 2017)

मीन राशि (Pisces) के लिए दशम भ्रमण होगा जो व्यापार व्यवसाय में परिवर्तन की स्थिति निर्मित करेगा , जो लोग नौकरी में है वे स्थानांतरण से प्रभावित होंगे, या जो लोग व्यापार में है उन्हें अधिक अपने शहर से बाहर जा के व्यापर की तलाश करना पड़ सकता है , हलाकि संघर्ष और मेहनत से परिस्थिति को अनुकूल बनाया जा सकेगा।  वैवाहिक परेशानिया तनाव पैदा करेगी।  धन , संपत्ति में वृद्धि होगी और भूमि-भवन संबंधी कार्य से लाभ होगा।  कुल मिला कर शनि का ये भ्रमण सकारात्मक परिणाम देने वाला ही होगा। (Saturn Transit in 2017)

वृश्चिक (Scorpio) राशि में जन्मे लोगो के लिए साढ़ेसाती  का आखिरी ढैय्या होगा जो आर्थिक और पारिवारिक स्थितियों को विषम करेगा, हालांकि शनि की कृपा से रुका धन प्राप्त होगा और परिस्थितियां धीरे धीरे पक्ष में निर्मित होंगी फिर भी अभी भी संयम रखना होगा , पुराने विवाद और तनावग्रस्त विषय निपटेंगे फिर भी स्थितियों को सुधारने में समय लगेगा।  भूमि भवन संबंधी कार्य निपटेंगे , विवाह के लिए इंतज़ार कर रहे लोगो के लिए भी समय अनुकूल होगा।  (Saturn Transit in 2017)

मिथुन राशि (Gemini) के जातको का सप्तम भ्रमण होगा जो शनि की राशि पर दृष्टि से भाग्योदय करवाएगा , शनि और बुध मित्र है , ये मित्रता लाभकारी सिद्ध होगी।  साझदारी , व्यापार , दूर देश और अधीनस्थों से लाभ होगा , नए संपर्क बनेंगे और उन संपर्को से फायदा भी होगा, राजनितिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए बड़ा ही अच्छा अवसर होगा ये शनि का भ्रमण सम्मान और पद दिलाएगा।  शनि का धनु राशि में ये भ्रमण सकारात्मक परिणाम देने वाला होगा।  (Saturn Transit in 2017)

कन्या राशि (Virgo) के जातको का चौथा भ्रमण होगा जो मानसिक कष्ट और संघर्षप्रद स्थितियां निर्मित  करेगा परंतु साथ ही उस संघर्ष से सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे।  शनि का ये भ्रमण भूमि-भवन और संपत्ति में वृद्धि करेगा परंतु घर परिवार में तनाव की स्थिति भी निर्मित करेगा , माता को कष्ट हो सकता है , मित्रो से अलगाव हो  सकता है  और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी कष्ट दे सकती है।  संयम और संघर्ष दोनों इस भ्रमण से सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। (Saturn Transit in 2017)

 सिंह (Leo) राशि के जातको के लिए समय दिक्कतों के बढ़ने का है , पद , प्रतिष्ठा और सम्मान में हानि हो सकती है , किसी भी प्रकार के जोखिम से बचे,  सोच समझ कर व्यापारिक  कदम उठाये , किसी भी प्रकार के वाद विवाद और मुकदमे से बचने की चेष्टा करे।  संतान से भी कष्ट हो सकता है , सरकारी , राजनितिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगो को पूरी सावधानी रखना होगी। राज्य पक्ष से हानि के पूर्ण योग (Saturn Transit in 2017)

शनि पूर्णतः कर्म प्रधान और न्यायप्रिय  ग्रह है अतः आप अपने कर्म के लिए क्या सोच रखते है और  दूसरो  के लिए कितने उदार है  इस स्वाभाव से पता चल जाता है की आपकी कुंडली में शनि किस स्थिति में है, कानून के के क्षेत्र जुड़े सफल लोगो , सफल राजनीतिग्यो और सफल उद्योगपतियों की कुंडली में शनि बहुत ही प्रबल स्थिति में होता है और इसीलिए आम जनता को उनकी तरफ आकर्षित करता है अतः कमजोर वर्ग के हित में सोचने ,कानून के दायरे में काम करने और आम जनता के फायदे का सोचने में शनि अपने आप ही शुभ फल प्रदान करता है वंही दूसरी तरफ स्वयं के हित के लिए दूसरे का नुकसान करने और कर्म पथ से भटकने पर शनि प्रताड़ित भी करता है।  शनि अगर कमजोर है तो गैरकानूनी कार्य करने पर तुरंत दंड देता है अतः सोच को सकारात्मक रख के कार्य करे तो शनि अवश्य ही शुभ फल प्रदान करेंगे। (Saturn Transit in 2017)

पंकज उपाध्याय 
इंदौर
www.pankajupadhyay.com

कुंडली में कमजोर शनि के फलस्वरूप आर्थिक नुकसान , गंभीर स्वास्थ्य और क़ानूनी समस्याए झेल रहे लोग कुंडली विश्लेषण के लिए संपर्क करे Whatsapp on 9753000001







Sunday, 25 December 2016

Your Future in New Year 2017



नए वर्ष के स्वागत की तैयारियों के साथ साथ आपके मन में ये सवाल भी होगा की जो क्या आपके लिए नया वर्ष 2017 पुराने वर्ष से बेहतर होगा या नहीं ? वैसे हर वर्ष की तरह ये वर्ष भी उम्मीदों और नए संकल्पो का वर्ष होगा जो आपको नए वर्ष में कुछ बेहतर और नया करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। वर्ष 2016 का जोड़ था 9 , ये अंक संख्याओ की तालिका में सबसे आखिरी अंक होता है  , इसलिए अंक शास्त्र में इसे बदलाव का वर्ष कहते है, हमारे देश में भी पुरानी  करंसी को बंद कर सामानांतर चल रही अर्थ व्यवस्था को बंद करने की कोशिश की शुरुआत 2016 यानि 9 के वर्ष में की गयी।  (Your Future in New Year 2017)

9 का अंक मंगल का अंक है , मंगल की ही व्रश्चिक राशि में शनि का गोचर चल रहा है, जो नए वर्ष की शुरुआत तक रहेगा,  ये शनि की शत्रु राशि है  ।  2017  का जोड़ आता है 1,  अगर इस वर्ष को छोटे स्वरुप में लिखे, जैसे 17 तब इसका जोड़ 8 आता है तो ये शनि प्रधान संख्या बन जाती है , अतः इस वर्ष को पूर्ण स्वरुप में ही लिखना उचित रहेगा , 1  जो की सूर्य का अंक है और सूर्य एक नयी शुरुआत का ग्रह  , देश में  जनता की परिस्थितियां भी कुछ इसी प्रकार है , 2016 में हुई नोटबंदी के बाद देश की जनता नए वर्ष से एक नयी शुरुआत की उम्मीद कर रही है , फिर भी ये परिस्थितियां हर राशि और जन्मांक के लोगो के लिए बिलकुल  भिन्न होंगी, 2017 में स्वतंत्रता दिवस से भारत की आजादी का 71वा वर्ष शुरू होगा (8), जो अवश्य ही कठिनाईयो से भरा और राजनितिक उथल पुथल से भरा होगा, क्योंकि वैसे भी शनि का गोचर नए वर्ष की जनवरी माह से ही धनु राशि में शुरू होगा जो गुरु को दुषित करेगा जो की अर्थव्यवस्था का कारक ग्रह  है और अगस्त माह तक  इसकी गुरु पर दृष्टि भी  होगी जो कठिन परिस्थितियों की तरफ इशारा करती है।  (Your Future in New Year 2017)


वैसे 1 का वर्षांक 1 जन्मांक (Born on 01 /10 /19 /28) के लोगो के लिए बहुत ही भाग्यशाली और उपलब्धियों से भरा होगा, इस अंक के कुछ सफल उदहारण है  Mukesh Ambani (19/4 ) , Dilip Sanghvi (1/10 ), Bill Gates (28/10), Rahul Gandhi (19/6 ) और akhilesh yadav (01/07) . सूर्य के जन्मांक 1 को पैदा हुए लोगो के अलावा सिंह राशि के जातको के लिए भी ये वर्ष निजी और व्यावसायिक जीवन में नयी शुरुआत और सौभाग्य में वृद्धि वाला वर्ष होगा।  रचनात्मकता से जुड़े लोग अधिक सफल होंगे साथ ही प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे , धन और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी ये वर्ष और अधिक बेहतर होगा।   (Your Future in New Year 2017)

Tips : Orange , yellow और white रंगों को प्राथमिकता दे , सूर्य को जल अर्पित करे और नियमित गायत्री मंत्र का जप करे।  (Your Future in New Year 2017)


2 जन्मांक (Born on 02/11 /20 /29) के लोग जो की चंद्र से प्रभावित होते है , इनके अलावा कर्क राशि के लोग भी , जो की चन्द्रमा की राशि है इस वर्ष में कुछ बेहतर कर पाएंगे , सिर्फ आपको अपना आलस्य त्यागना है बाकि चंद्रमा को सूर्य से प्राप्त होने वाली ऊर्जा के प्रभाव से आप प्रसिद्धि और सफलता को प्राप्त करेंगे। कुछ नया  और बेहतर  करने का प्रयास करे, रिश्तो से लाभ मिलेगा और भाग्य में सकारात्मक बदलाव आएगा , स्वस्थ्य के दृष्टिकोण से भी नयी ऊर्जा का संचार पाएंगे।   Amitabh Bachchan (11 /10), Shahrukh Khan (02/11) इस अंक के सफल उदहारण है।   (Your Future in New Year 2017)

Tips :  गले में सूर्य यन्त्र  धारण करे , नियमित रूप से शिव मंदिर में ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप कर आध्यात्मिक ऊर्जा ग्रहण करे और Orange ,Yellow ,Green और White रंगों का प्रयोग अधिक करे , Black रंग से बचने की चेष्टा करे।   (Your Future in New Year 2017)
 

3 जन्मांक (Born on 3/12/21/30) से जुड़े लोगो के साथ साथ धनु और मीन राशि के जातको  के लिए थोड़ा संघर्ष का समय होगा , जनवरी माह के अंत  से ही शनि का गुरु की राशि धनु में होने के साथ साथ  सूर्य के अंक 1 का साथ गुरु के तेज को कम करने की चेष्ठा करेगा, फिर भी आध्यात्मिक और भक्ति के बल से विजय प्राप्त करेंगे , स्वास्थ्य का ध्यान रखे। आर्थिक परिस्थितियां भी विषम रह सकती है  अतः सोच समझ कर खर्च करे, धनु राशि में शनि का होना और राशि तथा अंक स्वामी गुरु पर शनि की दृष्टि से व्यावसायिक और निजी जीवन में कई तरह के अवरोध आएंगे।  Kareena Kapoor (21 /09) और Yuvraj Singh इस जन्मांक के उदहारण है।  
(Your Future in New Year 2017)

Tips : नियमित रूप से पीपल के वृक्ष की कम से कम 21 परिक्रमा करे और जलार्पण करे, संध्या के समय  पीपल के वृक्ष के पास शुद्ध घी को  दीप जलाये और कुछ समय वंहा बैठ कर ध्यान करे।  गुरु दर्शन , गौ  सेवा और अन्न दान अवरोधों को दूर करने में सहयोग दिलाएगा।  Lotus Pink ,Violet और Red रंगों का साथ भाग्य में व्रद्धि करेगा।  (Your Future in New Year 2017)


4 जन्मांक  (Born on 4 /13/22/31) के लोग जो की राहु से प्रभावित रहते है अत्यधिक ही ऊर्जावान रहते है, इस वर्ष वे कुछ नया कर पाएंगे, इस अंक से जुड़े लोग बहुत रचनात्मक और हमेशा कुछ नया सोचने वाले रहते है, नए वर्ष में उन्हें कुछ नया कर दिखाने का अवसर मिलेगा, प्रसिद्धि, धन और रिश्तो के दृष्टिकोण से नया वर्ष बहुत ही बेहतर होगा।  वर्ष के मध्य के बाद से परस्थितियां और अधिक पक्ष में होंगी , अधिक ऊर्जा के आवेग से अपने आपको अधिक भोगवादी (materialistic) होने से रोकने की कोशिश करे और जल्दीबाजी में कोई निर्णय न ले।  प्रसिद्ध लोगो का साथ मिलेगा।  Barack Obama, Kishore Kumar, Sridevi इस अंक के उदहारण है।  
(Your Future in New Year 2017)

Tips : समय का अधिक से अधिक फल प्राप्त करने के लिए सूर्योदय के पूर्व बिस्तर त्याग दे और नित्य सूर्य को जलार्पण करे , पिता और पितातुल्य बुजुर्गो की सेवा करे, जरूरतमंदों को चिकित्सा हेतु मदद करे। Black रंग से परहेज करे और Blue, White और yellow  रंग को प्राथमिकता दे।   (Your Future in New Year 2017)

5 जन्मांक (Born on 5/ 14/ 23) के लोग बुध (Mercury) से प्रभावित रहते है जो की सूर्य के सर्वाधिक पास रहने वाला ग्रह है , बुध अर्थात  बुद्धि (intelligence) , हमारा ज्ञान तंन्त्र।  कन्या राशि और मिथुन राशि भी बुध प्रधान राशि है , इस अंक और ग्रह से जुड़े लोग बड़ी जल्दी तरक्की करते है और सूर्य से प्राप्त ऊर्जा का बहुत सही उपयोग करते है , इस वर्ष आप रचनात्मकता ,कला ,वाणी और लेखन से कुछ अच्छा कर सकते है,  धन और वाणी के व्यय पर ध्यान रखे। समाज के  अतिविशिष्ट वर्ग से जुड़ कर कुछ लाभ और प्रसिद्धि प्राप्त कर पाएंगे।   Amir Khan ,Abhishek Bachchan (05/02 ) Deepika Padukone (5/01) इस अंक से जुड़े कलाकार है।

Tips : Grey , Green और Blue आपके लिए भाग्यशाली रंग होंगे , नित्य भगवान गणेश के दर्शन करे और ध्यान (meditation)  करे।   (Your Future in New Year 2017)

6 जन्मांक (Born on 6 /15 /24) के लोगो की परिस्थिति ठीक वैसी ही होगी जैसे किसी बड़े चमकते सितारे के सामने वो मंच पर पहुच जाये , ठीक वैसा ही है सूर्य और शुक्र का साथ आना , 6 शुक्र का अंक है और 1 सूर्य का। वृषभ और तुला राशि  का स्वामी भी शुक्र ग्रह ही है, आपको  मेहनत का अपेक्षित फल न मिले या आपके द्वारा किये गए कार्य का श्रेय कोई और ले जाये ऐसी संभावना बन सकती है , स्वास्थ्य की समस्या आ सकती है और निकटस्थ संबंधों में खटास आ सकती है परंतु फिर भी किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थितियां संयम और परिश्रम से नियंत्रण  में लायी जा सकती है। Madhuri Dixit , Anil Kapoor , Alia Bhatt , Sachin Tendulkar इस जन्मांक के उदहारण है।   (Your Future in New Year 2017)

Tips :Dark Green और Dark Blue आपके लिए भाग्यशाली रंग है,  भाग्य का और अधिक सहयोग प्राप्त करने के लिए  जरूरतमंद कन्याओ  को दूध और दवाई वितरित करे।   (Your Future in New Year 2017)

 7 जन्मांक (Born on 7 /16/25) वालो को इस वर्ष लक्ष्य निर्धारित करने होंगे, सही निर्णय नहीं कर पाने के चक्कर में परिस्थितियां और फल दोनों ही हाथ से छूट सकते है , इस अंक से जुड़े लोगो को इस वर्ष बहुत अधिक सोचने की आदत को छोड़ना होगा,  पिछले वर्षो में किया गए प्रयासों और कर्मो का फल मिलेगा , 1 अंक के मित्र अंक होने का भी पूरा लाभ मिलेगा, भाग्य का लंबा साथ मिलेगा अतः किये गए प्रयासों और शुरुआतों का अच्छा फल प्राप्त होगा , भाग्य और  परिस्थितियों में आ रहे बदलाव को समझे और उचित निर्णय ले कर समय का सकारात्मक लाभ उठाये ।  Mahendra singh dhoni, Arvind Kejriwal, Bipasha Basu ,Hema Malini इस अंक के उदहारण है।  (Your Future in New Year 2017)

Tips : White रंग का उपयोग आपको ऊर्जावान और भाग्यशाली बनाएगा , स्वर्ण धातु में बना सूर्य का यन्त्र धारण करना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा , गुरुवार का व्रत रखे और संत-सन्यासियों की सेवा करे।  

8 जन्मांक (Born on 8/17/26) के अलावा मकर और कुम्भ राशि के जातक भी शनि प्रधान होते है , सूर्य और शनि का रिश्ता पिता और पुत्र का है , साथ ही शत्रुता और विवाद का भी , आपको भी इस वर्ष गलत तरीके से समझा  जा सकता है, आप विवादों में रह सकते है,  सोच समझ कर बोले और सोच समझ कर खर्च भी करे,  संभव हो तो नए कार्य की शुरुआत न करे।  वैवाहिक जीवन में भी कुछ दिक्कते आ सकती है।  शनि का गुरु की राशि में होना धन क्षेत्र के साथ साथ वैवाहिक जीवन को कमजोर कर सकता है , आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत सिद्ध हो सकते है अतः संयम से काम ले सब कुछ स्वयं करने के बजाए दुसरो को भी श्रेय लेने दे और विचार विमर्श के साथ निर्णय ले।  आज की परिस्थितियों में दो  सुर्खियों में रहने वाले दो बड़ी शख्सियत इसी अंक से जुडी है Narendra Modi और  Manmohan Singh.  (Your Future in New Year 2017)

Tips  : जरूरतमंदों और कमजोर लोगो की मदद करे, अन्न और वस्त्र दान गुरु पर शनि की दृष्टि के दुर्योग से बचाएगा, तीर्थ स्थलों की यात्रा करे और संत और गुरु जानो के साथ समय व्यतीत कर सकारात्मक ऊर्जा ग्रहण करने की कोशिश करे।  yellow रंग अत्यंत लाभकारी रहेगा।   (Your Future in New Year 2017)

 9 जन्मांक (Born on 9/18/27) के साथ  मेष और वृश्चिक राशि के मंगल प्रधान ऊर्जावान लोगो को सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा और अधिक ऊर्जावान बना सकती है अतः इस ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करे , सोच समझ कर बोले, धैर्य का पालन करे , वाहन चलते और जोखिम का कार्य करते समय विशेष सावधानी रखे और अपने विचारो को दुसरो पर धोपने की गलती से बचने की चेष्टा करे।  आपका आक्रामक स्वभाव आपके रिश्तो में खटास भी दाल सकता है।  स्वास्थ्य संबंधी परेशानिया भी आ सकती है अतः नियमित व्यायाम कर अपनी अतिरिक्त ऊर्जा को खर्च करे। Akshay Kumar , Khali, Shatrughn sinha , priyanka chopra  और salman khan इस अंक के सफल उदहारण है।   (Your Future in New Year 2017)

 Tips : नित्य देव दर्शन कर सकारात्मक ऊर्जा के संचार में वृद्धि करे , अपने आप को समाजसेवा से जोड़ने की चेष्टा करे , श्रम दान करे , हनुमानजी की आराधना करे मंगलवार का व्रत रखे, लाल रंग के वस्त्र और तांबे से बने बर्तन दान करे , गौ माता की सेवा करे।    (Your Future in New Year 2017)

अंत में,

नए वर्ष की अनंतानंत हार्दिक शुभ कामनाये ,

Pankaj Upadhyay
Indore

Whatsapp me on :9753000001

  (Your Future in New Year 2017)


Wednesday, 23 November 2016

Demonetization : Planets behind currency crises



देश एक अभूतपूर्व परिस्थिति से गुजर रहा है , जो लोग संकट से दूर या अनभिज्ञ है भविष्य को लेकर उनके आकलन सकारात्मक  है , ठीक विपरीत जो लोग अपने ही धन के लिए कतार में है उनकी राय विपरीत है, कुल मिलाकर ये तय है की देश का हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशंकित है।  मैं अर्थशास्त्र का जानकर नहीं जो नोटों के बंद कर दिए जाने के फैसले किसी प्रकार की टिपण्णी कर सकूँ  , परंतु ज्योतिष मेरा क्षेत्र है और उस दृष्टिकोण से आने वाले समय को लेकर अपनी राय सबके सामने अवश्य रखना चाहूंगा। (#Demonetization)

आम जनता को लेकर राजनेताओ के फैसले कुछ भी हो परंतु सितारों के भी अपने प्रभाव होते है और वो समय समय पर अपनी चाल से परिस्थितियों में बदलाव ला सकते है।  शनि को आम जनता का ग्रह कहा गया है और उसका विपरीत राशि के गोचर में होना आम जनता को सर्वाधिक प्रभावित करता है , आज आम जनता की राय कुछ भी हो पर वो है तो कतार में ही ।   इन परिस्थितियों की भूमिका तब निर्मित हुई जब शनि का भ्रमण वृश्चिक राशि में  प्रारम्भ हुआ , ये तारीख थी 2 Nov 2014 , वृश्चिक राशि है 8 वे नंबर की राशि और इसके स्वामी है मंगल , जो की शनि के शत्रु है।  8 का अंक भी अंक शास्त्र में शनि का ही अंक है। (#Demonetization)



8 Nov 2016 को रात्रि 8 बजे 17 तारीख (8 ) को जन्मे शनि प्रधान श्री नरेंद्र मोदी ने काले धन की समाप्ति और देश की आम जनता के लिए पुराने नोटों की बंदी का फैसला लिया, शनि के बाद इन परिस्थितियों को प्रबल बनाने वाला दूसरा प्रमुख ग्रह रहा राहु , मैंने January -2016 में राहु के सिंह राशि (Leo) में प्रवेश  पर अपने लेख में भविष्य की आर्थिक परिस्थितियों में  बड़े बदलाव को ले कर संकेत दिए थे ( Read  : Rahu In Leo ) . सिंह राशि एक राज्य तंत्र (Royal Sign) की राशि है और उस पर किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव सत्ता और सत्ता धीशो को प्रभावित करता है , सूर्य  सिंह राशि का स्वामी ग्रह है और राहु ग्रहण (Eclipse) से सूर्य के तेज को प्रभावित करने वाला ग्रह।  यंहा समझने योग्य ये है की सिंह राशि भारत वर्ष की कुंडली में चतुर्थ भाव में भ्रमण कर रहा है और ये भाव देश की जनता का होता है अतः इस भाव में किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव  (negative effects) देश की जनता को प्रभावित करेगा । 

जब किसी भी ग्रह और भाव पर  पाप ग्रहो का प्रभाव पड़ता है तो कुंडली (Horoscope) के उस भाव से सम्बंधित फल दूषित होते है , यही परिस्थिति निर्मित हुई भारत वर्ष की कुंडली के चतुर्थ भाव के साथ , जैसा की  ऊपर लिखा है Nov -2014 से शनि (saturn) के वृश्चिक (scorpio) राशि में आने के बाद से सप्तम भाव (7th House) और चतुर्थ भाव (4th House) प्रभावित हुआ सप्तम व्यापार व्यवसाय और पड़ौसी मुल्को का भाव और चतुर्थ देश की जनता का , उसके बाद january 2016 में सिंह राशि (चतुर्थ भाव ) में राहु आने के बाद से स्थिति और दूषित हुई क्योंकि इस भाव पर पहले से ही शनि की दृष्टि थी और राहु ने इस भाव को और अधिक दूषित कर दिया , सिंह राशि के स्वामी सूर्य के ये दोनों ही परम शत्रु है , पड़ौसी मुल्को के साथ सम्बन्ध भी ख़राब होते रहे और आर्थिक स्थितियां भी , शेयर सूचकांक  भी गति नहीं दिखा सका।   (#Demonetization)

परिस्थितियां surgical strike तक पहुची और युद्ध की आशंका से मन आशंकित होने लगे , शेयर बाजार ने भी बड़ा होता लगाया , इसके बाद nov 2  को मंगल ने मकर राशि में प्रवेश किया और फिर उसकी भी दृष्टि सिंह राशि और राहु पर पड़ी और वो भाव और अधिक पापाक्रांत होता गया।  कुछ दिनों पश्चात् आर्थिक और व्यापारिक स्थिति का कारक  ग्रह बुध (Mercury) जो की भारत की कुंडली में दूसरे और पांचवे भाव  (5th House) का स्वामी भी है कुंडली के मरण कारक  भाव सप्तम और अपनी शत्रु राशि  वृश्चिक में आ गया , ग्रह परिस्थितियां पूरी तरह से विपरीत थी और जनता बैंको में।   (#Demonetization)

आगे क्या ?
28 Nov 2016 को बुध (Mercury) वृश्चिक राशि से निकल कर धनु राशि (Sagittarius)  में प्रवेश करेगा जो भारत वर्ष की कुंडली का अष्टम भाव है , बुध  का अपने औसत  भ्रमणकाल (20 दिन ) से अधिक किसी एक राशि में रहना और विशेषकर शत्रु राशि में हमेशा ही आर्थिक स्थिति से के लिए अत्यंत ही घातक रहा है , यंहा बुध जो  लगभग 3-Feb-2017  तक रहेगा जो कुछ समय के लिए वक्रीय भी होगा , ये योग परिस्थितियों को और अधिक विषम  करने का प्रयास करेगा, क्योंकि बुध जब भी किसी एक राशि में लंबे समय तक रुकता है तो आर्थिक परिस्थितियों को प्रभावित करता है , इस समय में वाणिज्य और व्यवसाय के आंकड़े बहुत निचे आ सकते है , ये समय भी कष्टकर हो ऐसी सम्भावना हो सकती है।  (#Demonetization)

26-Jan-2017  को शनि वृश्चिक राशि से निकल कर धनु राशि में प्रवेश करेगा और उसकी दशम दृष्टि भारत वर्ष की कुंडली के पंचम भाव पर पड़ेगी जो सत्ता पक्ष को विपरीत स्थितियां नियंत्रण में करने हेतु विशेष फैसले लेने हेतु बाध्य करेगी , तद्पश्चात अवश्य की कुछ बदलाव की संभावनाएं दिखेगी। (#Demonetization)

शनि का काल पुरुष राशि चक्र के नवम भाव में होना अवश्य ही   आने वाले समय में बड़े  बदलाव के संकेत  देता है , परंतू  वो भी कम  परीक्षा की घडी नहीं होगी , धन का कारक ग्रह गुरु जो कन्या राशि में है फिर से गुरु की दृष्टि में होगा और विषम परिस्थितियां पैदा करेगा ।  वर्ष 2017 सूर्य प्रधान अंक होगा क्योंकि 2017 का जोड़ 1 होता है जो की सूर्य का अंक है और  वर्ष 2016 का जोड़ 9 है जो की अंको के चक्र  का अंतिम अंक है, अवश्य ही बहुत कुछ समाप्त होगा और बहुत से लोगो के जीवन का में बदलाव आएगा , पुराने नोटों का  अंत हुआ  है और नए वर्ष से बहुत से नियम नए होंगे जो जीवन में धीमे से परंतु बड़े बदलाव अवश्य लाएंगे। (#Demonetization)


Pankaj Upadhyay
Ph : 9753000001