Monday, 9 May 2016

Numerology for your Home




ऐसा कहा जाये तो कुछ भी गलत नहीं होगा की  जब तक हम साँसे ले रहे होते है तब तक हम आंकड़ों (Numbers) से जुड़े होते है , कहा तो वैसे ये भी जाता है की साँसों की संख्या भी निश्चित होती है ,अर्थात  जीवनकाल में हमें जितने सहयोगी और शुभ अंक मिलेंगे या अंको का शुभ सहयोग मिलेगा उतना ही सुखी और समृद्ध जीवन होगा।  Birth Date के अंक और नामो के अंक हमारी समृद्धि को काम ज्यादा करने में सहायक होते है हम नित्य पढ़ते रहते है परन्तु वास्तविकता में हम से जुड़े सभी अंको की आपस में अनुकूलता आवश्यक है और उनकी एक दूसरे की पूर्ण मैत्री से ही हम उनका लाभ ले सकते है , हमसे जुड़े महत्वपूर्ण अंको में नामांक  और जन्म तारीख के बाद महत्वपूर्ण है घर का पता जो फ्लैट या मकान  के numbers के रूप में मुख्य द्वार के पास अंकित होता है।  Click to visit Facebook Page

जी हां ये भी एक important number  है जो आप पर किसी न किसी तरह से positive या negative प्रभाव डाल कल आप की positivity   या negativity बढ़ता है , उदाहरण के लिए आप किसी बिल्डिंग के ३०२ फ्लैट में रहते है या किसी कॉलोनी के 5066 Number  का घर आपका है , तो आप के पते का अंक हुआ 5 या 8 । आइये जानते है किस अंक के घर से आप पर क्या प्रभाव पड़ता है।Click here to read other blogs
1. मूलतः इस अंक के घर में professional लोग रहते है और उनका ध्यान अपनी व्यावसायिक तरक्की पर रहता है , समय के साथ घर के सभी सदस्यों की सोच अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में रहती है, इस घर में रहने वाले किसी के अधीन कार्य करना काम पसंद करते है अतः अपना व्यापार करते है अगर नौकरी भी है तो उसमे उनके अधीन कार्य करने वालो की संख्या अधिक होती है।  इन लोगो में नेतृत्व क्षमता अधिक होती है अतः अधिकारी वर्ग या politics  के क्षेत्र के लोग जो बहुत ambitious हो मूलतः इस अंक के घर से जुड़े होते है।  1,2,4 और 7 मूलांक से जन्मे लोगो के लिए ये पता बहुत ही उपयुक्त है , इस घर में positive energy का भंडार होता है , जरुरत है सही तरह से उपयोग की, इस घर में रहने वाले सेहत के प्रति भी बहुत सजग रहते है।  
2. उत्सव , आनंद , पारिवारिक माहोल , मित्रो का आना जाना , प्यार और आपसी तालमेल को अगर सही मायने में देखना है तो इस अंक से जुड़े घर में आपको मिलेगा , हलाकि ये भी सत्य है की इस अंक के घर में  जीवन के बहुत से ups और downs  भी आते है फिर भी परिस्थितिया तुरंत अनुकूल हो जाती है , इन घर में महिला वर्ग का प्रभाव अधिक रहता है इसलिए ममत्व का पूरा प्रभाव आपको यंहा मिलेगा।  यंहा रहने वालो का झुकाव आपको हमेशा कला , संगीत और किसी विशेष क्षेत्र जैसे ज्योतिष और लेखन जैसे क्षेत्रो से जरूर मिलेगा।  2,20,11,29 को जन्मे लोगो के लिए ये घर best है , 7 से जुड़े अंक के लोगो को भी यंहा बहुत तरक्की मिलती है , घर में पानी के जल प्रदाय सम्बन्धी व्यवस्था का ध्यान रख उसके अपव्यव्य पर ध्यान रखना चाहिए साथ ही आस पास ख़राब जल के रुकने पर भी ध्यान देना चाहिए , ये परेशानी चन्द्र को दूषित कर घर में तनाव का कारन बनती है।Click to visit Facebook Page

3. गुरु (jupiter )  ग्रह का ये अंक व्यावसायिक कुशलता और चतुर्यत  देता है ,   इस घर के लोगो में आगे बढ़ने की महत्वाकांक्षा भी बहुत होती है, परन्तु 3 अंक की अधिकता धन लोलुपता की वजह से आपसे सम्बन्ध बहुत ख़राब करती है , इस घर के लोगो को सम्बन्धो और भाग्य दोनों का बहुत लाभ मिलता है।  धार्मिक आयोजन भी समय समय पर होते रहते है, साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र से भी जुड़े होते है , घर के नवीनीकरण का कार्य भी इस घर में समय समय पर होता रहता है , लोगो का आना जाना भी अधिक रहता है।  कई बार नौकरी या व्यवसाय दोनों ही से जुड़े लोगो के घर व्यावसायिक गतिविधि का संचालन घर से ही चलता है।  अधिकतर इस अंक के घरो में बड़े परिवारो का रहना देखा गया है जहा बहुत अच्छा आपसी तालमेल हो।

4. ये राहु (Rahu) का अंक है और इसको भोगवाद (materialism) से जोड़ा गया है , अतः ये निवास किसी भी प्रकार के अति महत्वकांक्षी लोगो का निवास है।  4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगो के लिए उत्तम निवास , परन्तु 8 से जुड़े अंक के लोगो के लिए परेशानी भरा।  अगर किसी भी प्रकार के शार्ट कट  का उपयोग न किया जाये तो बहुत अच्छी सफलता प्रदान करता है।  कई बार भरी उत्तर चढाव और क़ानूनी परेशानियों का सामना  भी करना पड़ता है , वैसे इस घर में आधुनिक सुख सुविधाओ की सामग्री बड़ी जल्दी आती है ये घर यात्रा सुख भी बड़ी जल्दी जल्दी देता है , इस घर में रहने वालो का राजकीय सम्बन्ध जरूर होता है , या तो रहने वाले शासकीय सेवा से जुड़े होंगे या शासन स्तर पर अच्छे सम्बन्ध होंगे। बहरहाल ये बड़ा संवेदन शील अंक है और बड़ी जल्दी सुख के साथ परेशानी का भी कारन बन जाता है। Click here to read other blogs

5. अगर हम बुध (mercury) के इस अंक के घर को घर कम और होटल ज्यादा कंहे  तो अतिशयोक्ति नहीं होगी , इस घर में भौतिक सुख सुविधाओ की भरमार होती है , घर के लोग सुविधा पसंद होते है , हर वस्तु का सही जगह रखा होना , सलीके से उपयोग किया जाना इस घर में देखा जा सकता है।  खेल कूद , आमोद -प्रमोद और मित्र और परिजनों के नित्य आनंद और उल्लास का सही पता होता है ये घर।  धन का आवागमन बहुत तेज होता है , इस घर से विद्यार्थियों का सम्बन्ध अवश्य होता है अतः एक बड़ा खर्च शिक्षा पर खर्च होता है,  mobile phone और computers  के अलावा कपड़ो और खान पान का भी खर्च बड़ा होता है अगर आप नौकरी कर रहे है तो बहुत जल्दी आप अपने व्यावसायिक चातुर्य से नया व्यापार खड़ा करेंगे और व्यापार में ही है तो उसका विस्तार करेंगे। थोड़ी सी सजगता इस घर में रहने वालो की सुख समृद्धि में और अधिक बढ़ोतरी कर सकती है। Click to visit Facebook Page

6. शुक्र (venus ) के इस अंक से जुड़ा घर बहुत ही हरा भरा और कलात्मक दिखाई देगा , लोगो का आना जाना , मित्रो से भरा और हमेशा कुछ नयी रचनात्मकता लिए।  इस घर में रहने वाले बहुत सामाजिक होते है , घर में जगह न भी हो तो भी इन घर में आना जाना और उत्सव मानते देखे जा सकते है।  इस घर से जुड़े लोगो का रुझान मनोरंजन और कला से देखा गया है , अगर इस घर में रहने वाले रेस्टोरेंट और होटल जैसे व्यवसाय से जुड़े तो अच्छा लाभ हो सकता है।  विवाह लायक उम्मीदवार अगर घर में हो तो अधिक इंतज़ार नहीं करना पड़ता।  आराम पसंद लोगो का ये घर यात्रा सुख भी बहुत अच्छी देता है , अगर जन्म कुंडली में शुक्र मजबूत अवस्था में हो तो विदेश यात्राओ की लम्बी सूचि बन सकती है 6,9 जन्मांक से जुड़े लोगो के लिए और अधिक उत्तम निवास हो सकता है ये घर।

7. अगर आप अध्ययन, चिंतन  या  किसी प्रकार का शोध से जुड़े है  या  आध्यात्मिक सुख (spirituality) या शांति चाहते है तो इस घर से अधिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा (positive energy ) आपको कंही नहीं मिलेगी।   2 और 7 जन्मांक के लोगो के लिए अति उत्तम निवास है ये , बहुत लोगो का आना जाना या शोर शराबा इस घर में नहीं होता साथ ही ये घर रहने वालो को बहुत  निकलने भी नहीं देता , लेखन , कलात्मक सोच वाले , एकाकी और छोटे परिवार वाले लोगो के लिए बहुत ही उत्तम होता है ये निवास।  इस घर में रहने वालो की सोच बहुत धन कमाने की नहीं परन्तु जो है  उसमे बहुत अच्छे से जीने की होती है।  इस अंक की आध्यात्मिक ऊर्जा आपदाओ और परेशानियों से भी बचाने का कार्य करती है।  इस अंक का आत्मिक शांति से  विशेष सम्बन्ध होता है।

8. शनि (shani ) के इस अंक की बात  शुरू करने पर मै हमेशा अंक 44 से बचने की सलाह देता हु ,वो घर के पते पर भी लागू होती है , 8 और 5 जन्मांक वाले लोगो के लिए ये पता बहुत ही भाग्यशाली होता है परन्तु 4 वालो के लिए उतना ही ख़राब , वैसे 8 का अंक धीरे परन्तु स्थायी तरक्की देता है अगर सही और न्यायप्रिय सोच रखी  जाये तो ये अंक उत्तम और अति धन दायी है।  वैसे इन घरो में स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानिया और वास्तु दोष देखे गए है , घर में रहने वालो का स्वाभाव थोड़ा एकाकी सा रहता है , विवाह सम्बन्धी परेशानिया भी आती है।  इस घर में रहने वाले बहुत गहराई तक सोचने वाले होते है और अपनी इस सोच से बहुत बड़े परिणाम प्राप्त करते है।  व्यावसायिक , राजनितिक , सामाजिक और न्याय से सम्बंधित क्षेत्र के लोगो के लिए अति उत्तम निवास है ये। 

9. मंगल प्रधान ये अंक ऊर्जा (energy )  का अंक है , या तो घर में रहने वालो की ऊर्जा सही दिशा में कार्य करने में खर्च होगी या बिलकुल विपरीत , अगर किसी प्रकार की बुरी आदत एक बार लग जाये तो और अधिक स्थिति बिगड़ सकती है।  अगर सोच सकारात्मक है और सही दिशा में है तो  ये घर स्वर्ग है अन्यथा घर में पारिवारिक विवाद जगह बना लेते है।  6 , 3 और 9 जन्मांक के लोगो के लिए ये निवास बहुत ही उत्तम है , वैसे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है , घर में उपस्थित आध्यात्मिक ऊर्जा को संभाल कर रखा जाये तो अत्यधिक सुखद परिणाम आ सकते है।  अगर घर में विधार्थी है या किशोर उम्र के बच्चे है तो विशेष ध्यान दे क्योंकि इस घरो में अमूमन बच्चो बिगड़ते देखा गया है।  Click to visit Facebook Page

अंको का हमारे जीवन पर प्रभाव का ये एक बहुत ही संक्षिप्त विश्लेषण है , इसके अलावा भी हमसे जुड़े अन्य प्रभावी अंको का भी हमारे जीवन पर प्रभाव रहता है जैसे व्यापार -व्यवसाय में हमारी पहचान हम न हो कर हमारा फ़ोन होता है अतः उस संख्या में आने वाले अंक , कुल मिला कर अगर अंको के प्रभाव पर सकारात्मक दृष्टिकोण रख अंकशास्त्र का सही उपयोग किया जाये तो जीवन की परेशानियों को कुछ हद तक कम  कर अधिक लाभ उठाया जा सकता है। Click here to read other blogs

पंकज उपाध्याय,
इंदौर
www.pankajupadhyay.com
Click to visit Facebook Page